Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

महाराष्ट्र के बुलढाणा में मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव, पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के बावन बीर गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव होने से बवाल हो गया। यह घटना कल रात लगभग 8 बजे हुई जब विसर्जन जुलूस पर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसमें 20 से 25 लोग घायल हो गए। इस हमले में मूर्ति भी खंडित हो गई, जिसके बाद नाराज गांववालों ने विसर्जन करने से इनकार कर दिया और मौके पर ही धरना देकर बैठ गए। गांव वालों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो "गांव वालों की तरफ से बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।" बाद में, पुलिस और स्थानीय विधायक के हस्तक्षेप और समझाने-बुझाने के बाद आज सुबह 4 बजे मूर्ति का विसर्जन किया गया। फिलहाल गांव में शांति है, लेकिन तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।