Breaking News

देहरादून-मसूरी मार्ग पर दरारें आने के चलते अगले आदेश तक वाहनों की आवाजाही बंद     |   CJP प्रोटेस्ट: घायल पुलिसकर्मियों, गाड़ियों में तोड़फोड़ मामले में दिल्ली पुलिस केस दर्ज करेगी     |   जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भूस्खलन और फ्लैश बाढ़ से 7 लोगों की मौत     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SC ने SIT के पुर्नगठन के लिए कहा, अब IPS अफसर करे अगुवाई     |   ‘ये लोग सत्ता में रहने लायक नहीं’, पेपर लीक-चढ़ावा चोरी पर खड़गे का BJP पर हमला     |  

सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट के साथ बंद, ब्लू-चिप शेयरों में मुनाफावसूली का नतीजा

Share Market: बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती बढ़त थी, लेकिन ब्लू-चिप शेयरों में मुनाफावसूली के चलते सूचकांक गिरकर बंद हुए। 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 135 अंक गिरकर 75 हजार 183 पर, जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी चार अंक गिरकर 23 हजार 654 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स बाजार में बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले, जबकि इंटरग्लोब एविएशन, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और अदानी पोर्ट्स लाभ कमाने वाले शेयरों में शामिल थे।

सेक्टोरल मोर्चे पर, आईटी, उपभोक्ता टिकाऊ सामान और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई बढ़त के साथ, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग नुकसान में बंद हुए।

यूरोपीय बाजार सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे, जबकि अमेरिकी बाजार बुधवार को अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को एक हजार 597.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।