Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

Stock Market: रिलायंस-ICICI बैंक में बिकवाली से बाजार गिरा, सेंसेक्स 324 अंक कमजोर

Stock Market: वैश्विक स्तर पर शुल्क से जुड़ी अनिश्चितताएं बढ़ने और रिलायंस इंडस्ट्रीज एवं आईसीआईसीआई बैंक में भारी बिकवाली होने से सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एटर्नल और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जिससे प्रमुख सूचकांकों पर काफी दबाव पड़ा।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी आने और विदेशी पूंजी की निकासी का सिलसिला जारी रहने से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 324 अंक गिरकर 83,246 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी करीब 109 अंक टूटकर 25,585 पर बंद हुआ।

30 शेयरों वाले सेंसेक्स पैक में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एटर्नल लिमिटेड, टाइटन और अडाणी पोर्ट्स सबसे ज्यादा गिरे जबकि इंडिगो, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक सबसे ज्यादा बढ़त में रहे।

क्षेत्रीय स्तर पर, एफएमसीजी और ऑटो शेयरों को छोड़कर रियल एस्टेट, तेल और गैस, ऊर्जा, मीडिया, दूरसंचार, स्वास्थ्य सेवा, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं और आईटी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और सियोल का कोस्पी बढ़त में रहे।

सोमवार को यूरोप के बाजार गिरावट के दायरे में कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 4,346 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।