Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

निवेशकों के सतर्क रुख से शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 368 अंक फिसला

Mumbai: मंगलवार के बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। इसकी वजह कमजोर वैश्विक संकेतों और बैंकिंग और वित्त शेयरों में बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी का शुरुआती बढ़त गंवाना रही। ताजा विदेशी पूंजी निकासी से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।

अमेरिकी और घरेलू मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों ने भी सतर्क रुख बनाए रखा। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 368 अंक लुढ़ककर 80,235 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 97 अंक गिरकर 24,487 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में बजाज फाइनेंस, ट्रेंट लिमिटेड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, इटरनल लिमिटेड और आईसीआईसीआई बैंक सबसे ज्यादा लुढ़के। जबकि मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े।

क्षेत्रीय मोर्चे पर निजी क्षेत्र के बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, रियलिटी और टेलिकॉम शेयरों ने बाजार को नीचे खींचा। वहीं ऑटो, हेल्थकेयर, मीडिया, मेटल, पावर और आईटी शेयरों ने बाजार की रफ्तार की अगुवाई की। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग बढ़त के साथ जबकि सियोल का कोस्पी गिरावट के साथ बंद हुआ।

यूरोपीय बाजारों में मंगलवार को मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक दायरे में बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को शुद्ध विक्रेता रहे। उन्होंने 1,202 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।