Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 843 अंक उछला, निफ्टी 219 अंक मजबूत

घरेलू महंगाई के आंकड़ों से उत्साहित घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में तगड़ी खरीदारी से खासी तेजी रही जिससे इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। विशेषज्ञों के मुताबिक 18 दिसंबर को संभावित ब्याज दर में कटौती पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की एफओएमसी बैठक के फैसले से पहले निवेशकों के सतर्क रुख बनाए रखने की उम्मीद है।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 843 अंक बढ़कर 82,133 पर जबकि एनएसई निफ्टी 219 अंक चढ़कर 24,768 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे ज्यादा बढत में रहे, जबकि टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और बजाज फिनसर्व सबसे ज्यादा गिरे।

टेलीकॉम, आईटी, तेल और गैस, एफएमसीजी और निजी क्षेत्र के बैंकिंग शेयरों में तेजी रही वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, मेटल, वित्तीय सेवाएं, कैपिटल गुड्स और रियलिटी स्टॉक कमजोर रहे। जापान का निक्केई, चीन का शंघाई कंपोजिट, हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट सहित करीब सभी एशियाई बाजार गिरावट के साथ जबकि सियोल का कोस्पी बढत के साथ बंद हुआ।

यूरोपीय बाजार मिले जुले रुख पर कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट गुरुवार को निचले स्तर पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 3,560 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।