Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

श्रीनगर के कई इलाकों में तापमान जीरो से नीचे पहुंचा, 24 नवंबर को ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की उम्मीद

Jammu and Kashmir: श्रीनगर और कश्मीर के कई हिस्सों में मंगलवार की रात सीज़न का सबसे ठंडा मौसम रहा। इस साल में ये पहली बार हुआ जब इन इलाकों का तापमान जीरो डिग्री हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा शहर में तापमान माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
केवल कोकेरनाग में ही तापमान शून्य से ऊपर दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

इस साल मौसम विभाग ने 23 नवंबर तक पूरे इलाके में सूखे मौसम की भविष्यवाणी की है। हालांकि 24 नवंबर को  बादल छाने की उम्मीद है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की भी उम्मीद जताई जा रही है