Breaking News

'गिरिबाला की बेल रद्द हो', CBI ने हाईकोर्ट में मांगी ट्विशा की सास की कस्टडी     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हाईलेवल मीटिंग शुरू, मिडिल ईस्ट संकट पर होगी चर्चा     |   गौतमबुद्ध नगर में धारा 163 लागू, 28 से 30 मई तक रहेगी लागू     |   कोलकाता: दो TMC पार्षदों ने इस्तीफा दिया     |   केरल: ED की छापेमारी से गुस्साए पूर्व सीएम विजयन के समर्थक, अधिकारियों की गाड़ियों में तोड़फोड़     |  

मनसुख मांडविया ने लिएंडर पेस से की मुलाकात, भारतीय खेलों के भविष्य पर की चर्चा

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय खेलों के भविष्य और ओलंपिक और पैरालंपिक में देश के प्रदर्शन में सुधार के लिए रणनीति पर चर्चा के लिए गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल लिएंडर पेस से मुलाकात की।

मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘आज महान ओलंपिक मेडल विजेता लिएंडर से मुलाकात शानदार रही। उन्हें टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने के लिए बधाई भी दी। वे अब भी युवा खिलाड़ियों को उनके सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित करते हैं। ’’

बैठक में भारत में एक मजबूत खेल तंत्र बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया जिसमें जमीनी स्तर की प्रतिभाओं की पहचान के साथ उनके विकास पर विशेष जोर दिया गया। मांडविया ने खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाओं, शीर्ष स्तरीय कोचिंग और प्रतिस्पर्धी मौके मुहैया कराने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

सात बार के ओलंपियन पेस ने वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के अपने दशकों के अनुभव से खेल के शीर्ष स्तर पर उत्कृष्टता हासिल करने के बारे में अपना अनुभव साझा किया। 18 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता 51 वर्षीय पेस को इस साल जुलाई में टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।