Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

स्पाइसजेट ने अपने बेड़े में जोड़े तीन विमान

घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने अपने परिचालन बेड़े में तीन नए विमान जोड़े हैं। इनमें एक एयरबस ए340 चौड़ा आकार और दो बोइंग 737 विमान शामिल हैं। स्पाइसजेट के बेड़े का विस्तार इस छुट्टियों के मौसम में हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करेगा। एयरलाइन ने बताया कि ये नए विमान 10 और 11 अक्टूबर के बीच परिचालन में आएंगे। एयरलाइन ने बताया कि अक्टूबर और नवंबर के बीच कुल 20 विमान एयरलाइन के परिचालन बेड़े में शामिल होंगे। ये विमान पट्टे पर लिए जाएंगे।

अजय सिंह द्वारा प्रवर्तित एयरलाइन ने इससे पहले तीन मौकों पर कुल मिलकार 30 विमान पट्टे पर लेने की घोषणा की थी। लेकिन इस साल 30 सितंबर तक एयरलाइन ने केवल एक ही विमान जोड़ा है। एयरलाइन के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सिंह ने कहा, ''यह एक बड़े पैमाने पर विस्तार की शुरुआत है, जो इस सर्दी में स्पाइसजेट के संचालन को नई परिभाषा देगा। हर नए विमान के शामिल होने के साथ, हम अपनी परिचालन क्षमताओं को मजबूत कर रहे हैं।"