Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

आंध्र प्रदेश में तेज रफ्तार SUV ने भक्तों को कुचला, 4 की मौत

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार भवानी भक्तों की मौत हो गई। तेज रफ्तार SUV ने सड़क पार कर रहे भक्तों के समूह को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, विजयनगरम जिले के डेंकाडा मंडल से करीब 40 भवानी भक्त निजी बस में सवार होकर विजयवाड़ा जा रहे थे। रास्ते में बस में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद चालक ने प्रतिपाडु विधानसभा क्षेत्र के काथिपुड़ी में सड़क किनारे बस रोक दी।

बस रुकने के बाद कुछ भक्त चाय पीने के लिए नीचे उतरे। इसी दौरान जब वे सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार SUV ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार लोगों की जान चली गई।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों के अनुसार, तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।