Breaking News

वेस्ट एशिया में तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत $98 प्रति बैरल के पार पहुंची     |   कोकरोच जनता पार्टी ने कल देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया     |   24 जुलाई को CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील     |   संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा गैंग के गुर्गे वारिस पर NSA लगाई गई     |   उत्तरखंड: पेपर लीक आरोप के बाद यूटीयू बीटेक परीक्षा रद्द, सहायक प्रोफेसर पर केस     |  

नंदनकानन चिड़ियाघर में जानवरों और पक्षियों को गर्मी से बचाने के लिए किए गए खास इंतजाम

भुवनेश्वर के नंदनकानन चिड़ियाघर ने शहर में पड़ रही तेज गर्मी से जानवरों को बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। इसमें गर्मियों के लिए बने आर्टिफिशियल तालाबों से लेकर वाटर स्प्रिंकलर और एयर कूलर तक शामिल हैं। अनुमान है कि दो दिन तक शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। इसके और बढ़ने की भी उम्मीद है। इसे देखते हुए चिड़ियाघर के अधिकारी पूरी सावधानी बरत रहें हैं। अधिकारियों के मुताबिक, नंदनकानन चिड़ियाघर में 4,200 से अधिक जानवर हैं। बंदरों, चिंपांजी, गिलहरियों और पक्षियों जैसे प्राणियों के लिए के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिन्हें हीट स्ट्रोक का खतरा ज्यादा है। चिड़ियाघर के जानवरों और पक्षियों को चिलचिलाती गर्मी से बचाने के लिए तरबूज, गन्ना और जरूरी दवाएं भी दी जा रहीं हैं।