Breaking News

यदि कोई बेटियों से छेड़छाड़ या अपराध का दुस्साहस करेगा तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी: योगी     |   ‘J-K, लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग’, चीन-PAK संयुक्त बयान पर MEA ने कहा     |   कर्नाटक संकट: बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल बोले- आज राज्यसभा और MLC चुनाव पर चर्चा हुई     |   कर्नाटक संकट को लेकर दिल्ली में जारी कांग्रेस की बैठक खत्म     |   कर्नाटक संकट: कांग्रेस नेताओं के साथ जारी है राहुल गांधी की बैठक     |  

दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को भारत को तीन विकेट से शिकस्त देकर चार मैचों की सीरीज को एक-एक से बराबर किया। भारत को छह विकेट पर 124 रन पर रोकने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 19 ओवर में सात विकेट पर लक्ष्य हासिल किया।

दक्षिण अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 41 गेंद में नाबाद 47 जबकि गेराल्ड कोएट्जी ने आखिरी ओवरों में नौ गेंद में नाबाद 19 रन की आक्रामक पारी खेली। दोनों ने 20 गेंद में 42 रन की अहम साझेदारी से टीम को लक्ष्य के पार पहुंचाया।

इन दोनों के अलावा रीजा हैंड्रिक्स ने 21 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए। वहीं रयान रिकल्टन ने 13 रनों का योगदान दिया। दूसरा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 17 रन देकर पांच विकेट झटके। उनके अलावा रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह ने एक- एक विकेट झटके।

इससे पहले भारत ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 124 रन बनाए थे। भारत के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 39 रन बनाए। हार्दिक के अलावा अक्षर पटेल ने 21 गेंदों पर 27 रन और तिलक वर्मा ने 20 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 15 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिए। संजू सैमसन (डक), अभिषेक शर्मा (चार) और सूर्यकुमार यादव (चार) रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आखिरी तक रन बनाने के लिए तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने पारी को संभालने का प्रयास किया। तिलक वर्मा ने 20 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाते हुए (20) रन बनाए।

रिंकू सिंह (नौ) रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पंड्या ने चार चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 39 रन बनाए। अर्शदीप सिंह सात रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन, गेराल्ड कोएत्जी, ऐंडिले सिमेलाने, एडन मारक्रम और एन पीटर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।