Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

ईरान के कब्जे वाले इजराइली कार्गो जहाज से लौटी भारतीय कैडेट, भारत सरकार का 'शुक्रिया' किया

Kerala: ईरान के कब्जे में इज़राइल से जुड़े कंटेनर जहाज से रिहा होकर भारत लौटीं भारतीय क्रू सदस्य एन. टेसा जोसेफ ने विदेश मंत्रालय का धन्यवाद किया। वे गुरुवार को कोच्चि पहुंचीं। जोसेफ ने कहा कि जब जहाज को जब्त कर लिया गया तो वे डरी हुई थी, लेकिन चालक दल के 25 सदस्यों में से किसी के साथ ईरानी अधिकारियों ने गलत नहीं किया।

जोसेफ ने कहा कि भारतीय वाणिज्य दूतावास के मुताबिक केरल के तीन सहित 16 भारतीयों को भी जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा। जोसेफ नौ महीने पहले ही भारतीय क्रू के सदस्य के रूप में जहाज में शामिल हुई थीं। इससे पहले, कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जोसेफ का परिवार उन्हें लेने पहुंचा।

जोसेफ के पिता बीजू अब्राहम ने कहा कि उनकी बेटी की प्रार्थना है कि जहाज पर बचे केरल के लोगों सहित 16 लोगों की रिहाई जल्द से जल्द हो जाए। इससे पहले दिन में, विदेश मंत्रालय ने कहा कि जोसेफ को तेहरान में भारतीय मिशन और ईरानी सरकार की कोशिशों के बाद गुरुवार को रिहा कर दिया गया।