Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   IMD ने जारी किया दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट     |   जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 घायल     |   सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, जम्मू-कश्मीर में भी बरसे बादल     |   मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल     |  

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से स्लीपर कोच पलटी

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डौकी क्षेत्र में मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे स्लीपर कोच चालक को झपकी आने से पलट गई। स्लीपर कोच 45 सवारियों को लेकर दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। बस पलटने से सवारियों में चीख-पुकार मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। दुर्घटना में घायल सात सवारियों को अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य सवारियां भी मामूली घायल हुई हैं। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर भाग गया।

दुर्घटना लगभग पांच बजे हुई। दिल्ली से लखनऊ जा रही स्लीपर कोच में बैठी अधिकांश सवारियां सो रही थीं। चालक को भी झपकी आ गई। इससे स्टेयरिंग से उसका नियंत्रण हट गया। बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। सवारियां एक दूसरे  पर गिरने से उनमें चीख-पुकार मच गई। यूपीडा के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई।