Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   IMD ने जारी किया दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट     |   जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 घायल     |   सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, जम्मू-कश्मीर में भी बरसे बादल     |   मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल     |  

सबके सामने मारा थप्पड़..चेहरे पर पड़ा निशान

बिग बॉस 17 के घर में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए अभिषेक कुमार का दिल अब भी ईशा मालवीय के लिए धड़कता है. हाल ही में अंकिता लोखंडे के साथ अपने दिल की बात शेयर करते हुए अभिषेक ने कहा था कि वो अब भी ईशा को पूरी तरह से भूला नहीं पाए हैं. आपको बता दें, बिग बॉस की इस घर में फिलहाल ईशा मालवीय के साथ उनके करंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल भी शामिल हुए हैं. दोनों को अभिषेक का इस घर में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं है और यही वजह है कि जहां एक तरफ अभिषेक अंकिता के पास अपने दिल का दर्द बयां करते हुए नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ ईशा-समर्थ मिलकर अभिषेक के गुंडागर्दी के किस्से विक्की जैन के साथ शेयर कर रहे हैं.