Breaking News

IPL 2024: आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला     |   दिल्ली HC में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई     |   ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में आज सुनवाई     |   राहुल गांधी आज रायबरेली में करेंगे प्रचार     |   मुंबई के वसई में सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

पुणे में नवजात शिशुओं को बेचने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़, 6 महिला गिरफ्तार

Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे में नवजात बच्चों को बेचने वाले गैंग को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस जांच में पता चला कि पुणे शहर में कुछ महिलाएं एक नर्स की मदद से नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त में शामिल थीं। इनमें से छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पिंपरी चिंचवड़ शहर में वाकड पुलिस ने इस रैकेट का भंडाफोड़ किया। कथित तौर पर महिलाओं ने अब तक शहर में छह नवजात शिशुओं को बेच दिया है। पुलिस ने बताया कि दो ऑटो रिक्शा में छह महिलाएं मिलीं। उनके पास हमें एक सात दिन का बच्चा मिला। जिसे पांच लाख रुपये में बेचने की कोशिश हो रही थी। 

मामला दर्ज कर सभी छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।