Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

बहराइच में एक कमरे से 6 जली लाशें बरामद, तंत्र-मंत्र की आशंका

उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है। मामला बहराइच के थाना रामगांव इलाके के पंचायत टेपराह का है। यहां एक ही कमरे से 6 लोगों की जाली हुए लाश बरामद हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई है। इतना ही नहीं शवों के पास से सिंदूर भी बरामद हुआ है जिससे कई बड़े सवाल खड़े होते है। वारदात को देखकर तंत्र-मंत्र के चलते हत्या किए जाने की आशंका बताई जा रही है। मौके पर DM व SP समेत भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा।