Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Rajasthan: जयपुर में मुख्यमंत्री के काफिले की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, छह लोग घायल

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान उनकी गाड़ियों में टक्कर होने से छह लोग घायल हो गए। इनमें मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पांच पुलिसकर्मी और एक टूरिस्ट शामिल है। हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने अपनी गाड़ी रोकी और गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, बाकी घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रामनगरिया थाने के एसएचओ अरुण कर ने बताया कि जगरपुरा रोड पर मुख्यमंत्री का काफिला चल रहा था, तभी एक कार गलत दिशा से आई और एस्कॉर्ट वाहन से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक टैक्सी भी चपेट में आ गई। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बताया कि पांच पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीजेपी विधायक झाबर सिंह खर्रा ने बताया कि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है और इलाज के लिए अस्पताल से डॉक्टरों को बुलाया गया है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।