Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

Rajasthan: बोरवेल में गिरी चेतना के बचाव अभियान का छठा दिन, अब भी नहीं मिली कामयाबी

राजस्थान के कोटपुतली में बोरवेल में गिरी चेतना के बचाव अभियान को छह दिन हो गए। चेतना मंगलवार को अपने पिता के खेत में खेलते समय बोरवेल में गिर गई थी। दिन बीतने के साथ उसके जिंदा रहने की उम्मीदें धूमिल पड़ती जा रही हैं। बचाव कर्मचारी उसे बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं,  लेकिन वे अभी तक उसे खाना-पानी भेजने में भी नाकाम रहे हैं।

जब से चेतना 150 फीट गहरे संकरे गड्ढे में गिरी है, उसकी मां ने भी खाना छोड़ दिया है। दुखी मां ने शनिवार को अधिकारियों से गुहार लगाई कि चेतना को जल्द-से-जल्द बाहर निकाला जाए।

बचाव अभियान को छह दिन बीतने के बाद चेतना के जिंदा रहने की उम्मीद कम ही है।पहले बचाव कर्मचारियों ने रस्सी की मदद से बच्ची को निकालने की कोशिश की थी, लेकिन नाकाम रहे। जब रस्सी से निकालने में कामयाबी नहीं मिली, तो बुधवार सुबह मौके पर पाइलिंग मशीन लाई गई, ताकि बोरवेल के समानांतर खुदाई की जा सके।

चेतना का परिवार और रिश्तेदार उसकी सलामती के लिए रह-रह कर प्रार्थना कर रहे हैं। दूसरी ओर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पुलिस और प्रशासन की मदद से लगातार बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। मौके पर एंबुलेंस के साथ डॉक्टरों की एक टीम भी तैनात है।