Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

लद्दाख में मौतों के विरोध आज मौन मार्च और ब्लैकआउट का आयोजन

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले में 24 सितंबर को हुई मौतों के विरोध में आज लेह, कारगिल जिलों में मौन प्रदर्शनों, बंद व ब्लैक आउट कर क्षेत्र के मुद्दों पर एकजुटता दिखाई जा रही है। लद्दाख के लेह व कारगिल जिलों में ब्लाक स्तर तक लेह अपेक्स बाडी व कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के नेतृत्व में मौन प्रदर्शन व मार्च किए जा रहे है। सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक इस प्रदर्शन के विरोध में लेह में बाजार बंद रहेेंगे। वहीं शाम छह बजे से रात 9 बजे लद्दाख के सभी घरों में बिजली बंद कर मृतकों के परिजनों के समर्थन में ब्लैक आउट किया जाएगा। आज मौन प्रदर्शनों को कामयाब बनाने की तैयारियों के बीच लेह व्यापारी संगठन ने दुकानों के बंद रखने का आह्वान किया है।

संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि यह निर्णय शांतिपूर्ण मौन मार्च के समर्थन में व 24 सितंबर की घटना पर विरोध जताने के लिए लिया गया है। यह बंद लद्दाख की जनता के साथ एकजुटता व शांति के संदेश का प्रतीक है। इसी बीच आज लेह के साथ कारगिल में ब्लाक स्तर तक होने वाले प्रदर्शनों के दौरान पर्यावरणविद्ध सोनम वांगचुक, अन्य बंदियों की बिना शर्त रिहाई, मौतों के मामले में न्यायकि जांच करवाने, युवाओं पर दर्ज मामले वापस लेने, 24 सितंबर के प्रदर्शन के दौरान मारे गए व घायल लोगों के लिए उचित मुआवजा देने का मुद्दा उठाया जा रहा है।