Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने भगवंत मान सरकार पर लगाया आरोप

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर एक बार फिर खुशी लौट आई है. उनकी मां चरणकौर सिंह ने 58 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है. इसी बीच सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने भगवंत मान सरकार पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि, नवजात बच्चे के जन्म के बाद से ही परिवार को परेशान किया जा रहा है। हाल ही में उनके पिता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें उनका कहना है कि सरकार बार-बार बच्चे के डॉक्यूमेंट्स दिखाने के लिए बोल रही है, बच्चे को लीगल साबित करने के लिए उनसे तरह-तरह के सवाल भी किए जा रहे हैं.

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने वीडियो में कहा कि, मैं सरकार से बिनती करता हूं. खासकर सीएम साहब से कृपा करके आप इस बात को लेकर थोड़ा समझो. कम से कम ट्रीटमेंट तो पूरा होने दो. मैं यहीं का रहने वाला हूं और यहीं पर रहूंगा. आप जब भी मुझे बुलाओगे मैं तब हाजिर हो जाउंगा. मैं बहुत दुखी हूं. मैं जान दे सकता हूं लेकिन पीछे हटने वालों में से नहीं हूं. जब तक कानून की बात है, मेरे बेटे ने 28 साल तक उस कानून की रिस्पेक्ट की है, मैं भी करता हूं।