Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ कटरा में छठे दिन भी बंद, प्रदर्शन और भूख हड़ताल जारी

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर के बेस कैंप कटरा में बंद सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा, जहां प्रस्तावित वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। इस बंद का आयोजन श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने किया है, जो प्रस्तावित परियोजना का विरोध कर रही है।

इससे पहले भी प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए युवाओं की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। भूख हड़ताल की वजह प्रदर्शनकारियों में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं पैदा हो गई हैं, एक प्रदर्शनकारी की हालत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिछले महीने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और दूसरे लोगों के लिए मंदिर तक पहुंच की सुविधा के लिए रोपवे बनाने की योजना का ऐलान किया, जिन्हें गुफा मंदिर तक 13 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर चढ़ना बेहद मुश्किल लगता है।

250 करोड़ रुपये की प्रस्तावित रोपवे परियोजना ताराकोटे मार्ग को सांजी छत से जोड़ेगी, जो रियासी जिले में गुफा मंदिर तक जाएगी।