Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

श्री राम मंदिर को तोहफे में मिला 1100 किलो का नगाड़ा

अयोध्या के राम मंदिर में राम भक्त रामलला के लिए तोहफे भेंट के रूप में पहुंचाते रहते है। अब मध्य प्रदेश के रीवा से विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा अयोध्या पहुंचा है। इस नगाड़े को रामसेवकपुरम में राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य को समर्पित किया जाएगा। ये पूरे विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा है। 

इस नगाड़े को बनाने के लिए मध्यप्रदेश के कई जिलों के हिंदू-मुस्लिम कारीगरों ने काम किया है। नगाड़े के डायाग्राम की बात करे तो ये 33 फीट का है साथ ही इसकी ऊंचाई 6 फीट और इसका वजन 1100 किलोग्राम का है।