Breaking News

आज पुणे में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, शिक्षा-कैरियर पर करेंगे संवाद     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |   अरब सागर में US का नाइट ऑपरेशन, एयरक्राफ्ट कैरियर से लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान     |   पेजेशकियन की दो टूक- ईरान नहीं झुकेगा, हमले का देगा करारा जवाब     |   ईरान का इराक में दखल से इनकार, समझौते का समर्थन करेगा: गालिबाफ     |  

RLD-बीजेपी गठबंधन की अटकलों पर आया शिवपाल और डिंपल यादव का बयान

आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद जयंत चौधरी के भाजपा के साथ जाने की चर्चा को समाजवादी पार्टी ने बकवास बताया है. लखनऊ में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और महासचिव शिवपाल यादव ने कहा है जयंत चौधरी कहीं नहीं जाएंगे. शिवपाल यादव ने यह कह कर निशाना भी साधा है कि बीजेपी कोरी अफवाह फैला रही है. उनका ये भी कहना था कि बीजेपी नेता लोगों में लोगों में भ्रम फैला रहे हैं.

वहीं जयंत चौधरी के बीजेपी के साथ जाने की बात को डिंपल यादव ने भी अफवाह करार दिया है. डिंपल यादव ने कहा है कि जयंत चौधरी किसानों के हितैषी हैं. मुझे लगता है कि आरएलडी नेता जयंत चौधरी ऐसा कोई कदम उठायेंगे जिससे किसानों का कोई नुकसान हो.

इन 4 सीटों का बीजेपी ने दिया ऑफर!

दरअसलमंगलवार को अचानक सूत्रों के हवाले से ये खबर आई कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी आरएलडी को चार सीटें देने को तैयार है. ये चारों सीटें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हैं. इन सीटों पर जाट किसान मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है. ये सीटें हैं – कैराना, बागपत, मथुरा और अमरोहा. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी की ओर से जयंत चौधरी को इन सीटों का ऑफर किया गया है.