Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Maharashtra: शिवसेना ने जारी किया घोषणापत्र, पार्टी प्रमुख बोले- 'वचननामा' में किए सभी वादे पूरा करेंगे

शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने घोषणापत्र में लड़कों को फ्री एजूकेशन देने, महंगाई को कंट्रोल करने और धारावी पुनर्विकास परियोजना को रद्द करने का भरोसा दिया है। 

उद्धव ठाकरे ने दावा किया है कि उनकी पार्टी ने अपने कार्यकाल के दौरान 90 फीसदी चुनावी वादे पूरे किए थे। पार्टी ने भरोसा जताया है कि अगर वो सत्ता में आते हैं तो 'वचननामा' में किए सभी वादों को पूरा करेंगे। 

उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिस तरह से राज्य में महिला छात्रों को सरकारी नीति के तहत मुफ्त शिक्षा मिल रही है, अगर एमवीए सत्ता में आती है तो इसे पुरुष छात्रों के लिए भी इसे लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एमवीए जरूरी सामान की कीमतों को कंट्रोल करेगी। साथ ही, धारावी पुनर्विकास परियोजना को रद्द किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से मुंबई पर असर पड़ेगा।