Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

नए साल पर शाहरुख खान की डंकी ने भरी उड़ान

 बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए साल 2023 किसी सपने के सच होने जैसा रहा. इस साल शाहरुख के साथ सबकुछ बढ़िया हुआ. साल की शुरुआत में ही किंग खान ने पठान फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर हल्ला बोल दिया और हिंदी सिनेमा को उसकी पहली 500 करोड़ की फिल्म दी. इसके बाद उन्होंने इसी सिलसिले को और आगे बढ़ाया और जवान के रूप में अपनी दूसरी 500 करोड़ की फिल्म दी. फिर साल के अंत में फैंस को शाहरुख की ओर से क्रिसमस गिफ्ट भी मिला. उनकी फिल्म डंकी ने भी अच्छी कमाई की और अभी भी कर रही है. आइये जानते हैं कि रिलीज के 11 दिनों में डंकी ने कुल कितने रुपये कमाए.