Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

महाराष्ट्र चुनाव पर छाया आरक्षण का साया

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव आरक्षण के घने कोहरे के बीच हो रहा है. एक तरफ मराठा बनाम ओबीसी तो दूसरी ओर आदिवासी बनाम धनगर विवाद उठ खड़े हुए हैं. ऐसे में सियासी दलों को राजनीतिक संतुलन के साथ-साथ जातीय बैलेंस बनाए रखने की चुनौती है, क्योंकि किसी एक समुदाय को साधने में दूसरे समुदाय के नाराज होने का खतरा बना हुआ है. ऐसे में बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति (एनडीए) गठबंधन के खिलाफ कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने कॉस्ट पॉलिटिक्स का ‘डीएमके’ फॉर्मूला बनाया है, जिसके सहारे लोकसभा चुनाव की बाजी अपने नाम करने में सफल रही है और विधानसभा में वही दांव आजमा रही है.