Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

जम्मू-कश्मीर में भीषण गर्मी का प्रकोप, बिजली कटौती ने भी बढ़ाई परेशानी

जम्मू-कश्मीर में इन दिनों भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जम्मू समेत कई शहरों में पारा 43 से लेकर 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। तपती गर्मी के बीच बिजली कटौती ने स्थानीय लोगों की परेशानियों को और ज्यादा बढ़ा दिया है। 

तेज धूप और गर्म मौसम से आम लोगों का हाल बेहाल है। इसीलिए लोग गर्मी से राहत पाने के लिए यहां बनी एक नहर का रुख कर रहे हैं। भीषण गर्मी में बार-बार बिजली कटौती से परेशान स्थानीय लोग नहर के ठंडे पानी का सहारा ले रहे हैं।

कामकाजी लोग भी ब्रेक टाइम में ठंडक पाने के लिए नहर का रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि जम्मू में लोग तपती गर्मी से निजात पाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। शहर में बनी ये नहर उनको कुछ राहत पहुंचा रही है।