Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Rajasthan: कोटा में स्कूल के पास गैस रिसाव से मचा हड़कंप, कई छात्राएं बीमार

राजस्थान में कोटा जिले के एक स्कूल में कुछ बच्चों के बेहोश होने, उल्टियां करने और तबियत खराब होने का मामला सामने आया है। स्कूल परिसर के पास गैस रिसाव के बाद कई छात्र बीमार पड़ गए। लगभग छह छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 16-17 छात्रा प्रभावित हुईं। कोटा विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि पास की एक रासायनिक फैक्ट्री से अमोनिया गैस के रिसाव की वजह से बच्चे बीमार पड़ गए।

उन्होंने कहा, "अमोनिया गैस के कारण छात्र बीमार पड़ गए। उनके फेफड़ों पर अमोनिया गैस के निशान थे। अब तक चार छाता्र यहां आ चुके हैं। डॉक्टर कह रहे हैं कि बच्चियां खतरे से बाहर हैं।" छात्रों का इलाज करने वाली डॉक्टर संगीता सक्सेना ने कहा, ''हमें छह छात्रा मिले और उनमें से पांच की हालत स्थिर है। वे चिंतित हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि आशंका अधिक है।"