Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

अटारी बॉर्डर पर पसरा सन्नाटा, सीमा पार जाने का इंतजार कर रहे हैं कई भारतीय और विदेशी नागरिक

Punjab: पाकिस्तानी नागरिकों के भारत छोड़ने की समय सीमा खत्म होने के बाद शनिवार को अमृतसर के करीब पाकिस्तान के साथ लगने वाली अटारी सीमा पर सन्नाटा पसरा दिखा। हालांकि कुछ ऐसे भारतीय नागरिक जिनके परिवार पाकिस्तान में हैं और कुछ विदेशी नागरिक पड़ोसी देश में जाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।

भारतीय नागरिक नूर मोहम्मद भी इनमें शामिल थे। उनकी शादी करीब दो दशक पहले पाकिस्तानी महिला से हुई थी। मोहम्मद के दो बच्चे भी हैं जो उनकी पत्नी के साथ पाकिस्तान में ही रहते हैं। वे सीमा पार कराची में अपने परिवार से मिलने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

सीमा पर ईरान की सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षिका इल्हाम भी इंतजार कर रहीं हैं। पिछले दो महीनों से वे रोड ट्रिप पर हैं। उन्हें शिकायत है कि वैध वीज़ा होने के बावजूद उन्हें पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

भारत ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम के करीब  22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया था। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया गया था।