Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन को झटका, नामांकन रद्द होने के खिलाफ याचिका खारिज

कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनके राज्यसभा चुनाव नामांकन रद्द होने के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत राहत देने या रिटर्निंग ऑफिसर के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव के नतीजों और रिटर्निंग ऑफिसर (RO) के नामांकन खारिज करने के आदेश पर तुरंत रोक लगाने से मना कर दिया है। अदालत ने मामले में तत्काल हस्तक्षेप या स्टे देने से राहत नहीं दी, जिसके कारण कांग्रेस को बड़ा कानूनी झटका लगा है।