Breaking News

संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा गैंग के गुर्गे वारिस पर NSA लगाई गई     |   उत्तरखंड: पेपर लीक आरोप के बाद यूटीयू बीटेक परीक्षा रद्द, सहायक प्रोफेसर पर केस     |   'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |  

अमेरिकी बाजारों में कमजोरी, FII की निकासी से सेंसेक्स 75 हजार से नीचे आया

अमेरिकी बाजार में कमजोरी और जवाबी शुल्क लगाए जाने को लेकर चिंताओं और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के बीच सोमवार को लगातार पांचवें दिन इक्विटी बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स एक फीसदी से ज्यादा गिरकर 75,000 के अहम स्तर से नीचे आ गया। 

बीएसई सेंसेक्स 856 अंक गिरकर 74,454 पर जबकि एनएसई निफ्टी 243 अंक टूटकर 22,552 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक से जोमैटो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस और भारती एयरटेल सबसे ज्यादा गिरे जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति, नेस्ले और आईटीसी सबसे ज्यादा बढ़त में रहे।

ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर को छोडकर ज्यादातर सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। करीब सभी एशियाई बाजार नुकसान में बंद हुए। फ्रांस की मार्केट को छोड़कर ज्यादातर यूरोपीय बाजार बढत के साथ कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 3,449 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।