Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शेयर बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 28 अंक टूटा

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) समेत प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बुधवार को इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी करीब सपाट बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 28 अंक गिरकर 75,939 पर जबकि एनएसई निफ्टी 12 अंक टूटकर 22,932 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा और भारती एयरटेल सबसे ज्यादा गिरे वहीं जोमैटो, लार्सन एंड टूब्रो, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक सबसे ज्यादा बढ़त में रहे।

बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि भारतीय बाजार में मौजूदा उतार-चढ़ाव कुछ और दिनों तक जारी रहेगा। ज्यादातर सेक्टर के शेयर बढत के साथ बंद हुए वहीं आईटी, फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर के शेयर गिरावट में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, सियोल का कोस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट बढत के साथ बंद हुआ।

यूरोपीय बाजार मिले जुले नोट पर कारोबार कर रहे थे। सभी अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढत के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 4,786 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।