Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

राजस्थान के मुख्य सचिव बने वरिष्ठ IAS वी श्रीनिवास, संभाला पदभार

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वी. श्रीनिवास ने आज राजस्थान के मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने उन्हें पदभार सौंपा। कार्यभार ग्रहण के साथ ही राज्य प्रशासन में नई ऊर्जा और तेजी की उम्मीद जताई जा रही है। वी. श्रीनिवास केंद्र सरकार में अपने कार्यकाल के दौरान कई नवाचारों और नई नीतियों को लागू करने के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। एम्स में डिजिटाइजेशन मॉडल को सफलतापूर्वक लागू कर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी कार्यशैली को पारदर्शिता, तकनीकी उपयोग और त्वरित निर्णय क्षमता के लिए सराहा जाता रहा है।

केंद्र सरकार में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वसनीय और ईमानदार प्रशासनिक अधिकारियों में गिने जाते हैं। मजबूत कार्यनिष्ठा और साफ-सुथरी छवि के कारण उनका नाम हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहा है। राजस्थान के मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि वे प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने के लिए निर्णायक भूमिका निभाएंगे। साथ ही केंद्र के साथ बेहतरीन सामंजस्य स्थापित कर विकास नीतियों और कार्यक्रमों को गति देने का कार्य भी उनके नेतृत्व में तेज होगा।