Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

बांग्लादेश से लगी करीमगंज सीमा पर सुरक्षा बढ़ी

बांग्लादेश में राजनैतिक बदहाली को देखते हुए भारतीय सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। असम के करीमगंज जिले में बांग्लादेश से लगी करीब 105 किलोमीटर लंबी सीमा पर सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए गए हैं। गांव वालों से कहा गया है कि सीमा पर किसी भी संदिग्ध हरकत की फौरन जानकारी दें।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बांग्लादेश में राजनैतिक हालात बिगड़ने के बाद अभ तक सीमा से घुसपैठ की कोई कोशिश नहीं हुई है। बांग्लादेश से घुसपैठ असम में हमेशा से संवेदनशील मुद्दा रहा है। इस राज्य की पड़ोसी देश के साथ 267 किलोमीटर लंबी सीमा लगी है।