Breaking News

चिटफंड कंपनी पर ED का शिकंजा, कोलकाता-इंदौर में 17 ठिकानों पर छापेमारी     |   करणी सेना को झटका, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर जल्द सुनवाई से HC का इनकार     |   नेपाल में बाढ़ से तबाही, मौतों का आंकड़ा 1,399 पहुंचा; 5 हजार से ज्यादा लापता     |   राहुल गांधी के मानहानि केस में 21 सितंबर को होगी बहस, कोर्ट ने दिया अंतिम अवसर     |   अखिलेश के रोजगार वाले बयान पर राजभर का पलटवार, गिनाईं योगी सरकार की नौकरियां     |  

'The Great Indian Kapil Show' का सीजन 5 होगा और भी मजेदार, 26 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर होगी वापसी

कॉमेडी और मस्ती से दर्शकों का मनोरंजन करने वाला ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ अपने पांचवें सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। कपिल शर्मा और उनकी पूरी कॉमेडी गैंग एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। शो का नया सीजन 26 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस बार शो ‘हंसी का त्योहार’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेगा। कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पुरानी अंदाज वाली मस्ती और कॉमेडी करते नजर आएंगे। प्रेस रिलीज के मुताबिक, पांचवां सीजन पहले से ज्यादा बड़ा, मजेदार और अप्रत्याशित होगा।

सीजन 5 में भारत की अलग-अलग संस्कृतियों, किरदारों और रंगों को मेहमानों के जरिए पेश किया जाएगा। शो में दिवाली और क्रिसमस जैसे त्योहारों का भी जश्न देखने को मिलेगा। शो की वापसी पर कपिल शर्मा ने कहा कि हर सीजन में उन्हें लगता है कि उन्होंने काफी मस्ती कर ली है, लेकिन फिर एहसास होता है कि अभी और मस्ती बाकी है। उन्होंने दर्शकों के प्यार के लिए आभार जताते हुए कहा कि इस बार आने वाले त्योहारों को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कपिल ने मजाकिया अंदाज में कहा, “बस लिफाफे अर्चना जी से दूर रखिए, बाकी हम हंसी का त्योहार तो लेकर आ ही रहे हैं।”

नेटफ्लिक्स की सीरीज हेड तान्या बामी ने कहा कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ ने एक फैमिली एंटरटेनर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि छह महीने के अंतराल के बाद शो की वापसी को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पांचवें सीजन में अलग-अलग तरह की कॉमेडी, नए पल, अप्रत्याशित सरप्राइज और दर्शकों के लिए हंसी के कई मौके देखने को मिलेंगे। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5’ का प्रीमियर 26 सितंबर को होगा। इसके नए एपिसोड हर शनिवार रात 8 बजे सिर्फ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किए जाएंगे।