Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

संजय सिंह नहीं रहे अब WFI अध्यक्ष, खेल मंत्रालय ने किया कुश्ती संघ को निलंबित

भारतीय कुश्ती संघ को लेकर खेल मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई की है। नए कुश्ती संघ को रद्द कर दिया गया है। खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को रद्द कर दिया है। नए अध्यक्ष संजय सिंह के सभी फैसलों पर रोक लगा दी गई है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह को नंदिनी नगर, गोंडा (यूपी) में अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई थी। 

बता दें कि संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया, वीरेंद्र सिंह (गूंंगा पहलवान) जैसे खिलाड़ियों ने इस फैसले पर आपत्ति जाहिर की थी। इस खिलाड़ियों ने आरोप लगाए कि संजय सिंह, बृज भूषण शरण सिंह के करीबी और बिजनेस पार्टनर हैं।