Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

संघ देश के सभी धार्मिक स्थानों पर कब्जा करना चाहता है: दिग्विजय सिंह

अयोध्या में जल्द ही राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है जिसको लेकर ना सिर्फ तैयारियां जोरों पर हैं बल्कि राजनीति भी लगातार गर्म है. बीते दिनों उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने राम मंदिर पर बड़ा बयान देते हुए कहा था कि चारों शंकराचार्य वहां नहीं जा रहे हैं. मंदिर अभी अधूरा है और अधूरे मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा नहीं की जानी चाहिए. इस बयान के बाद से मंदिर को लेकर विवाद बढ़ गया है. इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि संघ देश के सभी धार्मिक स्थानों पर कब्जा करना चाहता है.