Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

1700 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, जानिए पर्यटन नगरी सांभर में कैसे मनाई जाती है होली

Rajasthan: होली के रंग में सराबोर ये तस्वीरें राजस्थान के जयपुर के पास सांभर शहर की है, जहां ढोल और नगाड़ों के साथ हर ओर होली की रंगत दिखने लगी है। नंदी पर सवार भगवान नंदकेश्वर महादेव की सवारी जब सांभर की गलियों से गुजरी तो लोग रंग गुलाल उडाते हुए ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचने लगे। 

जयपुर से 70 किलोमीटर दूर सांभर में 1700 साल से होली की ये अनूठी परंपरा चली आ रही है। फागुन के महीने में सांभर नगरी भगवान शिव की भक्ति में डूब जाती है। होली का ये त्योहर यहां सात दिन चलता है। जिसमें हिंदू, मुस्लिम और सभी समुदायों के लोग जमा होते हैं।इस दौरान इसे भगवान शिव के विवाह के रूप में मनाया जाता है। 

सांभर में होली की ये परंपरा चौहान वंश से चली आ रही है। इसमें होली से पहले नंदकेश्वर की सवारी निकाली जाती है। इसे देखने के लिए देश-विदेश से काफी संख्या में सैलानी आते हैं। ढोल और ताशे की थाप पर लोग जमकर थिरकते हैं। कुछ लोग इसे देश का चलता फिरता मेला भी कहते हैं। इस मेले में बड़ी संख्या में लोग जोश और उमंग के साथ हिस्सा लेते हैं। इस दौरान हर ओर गुलाल और फूलों की बारिश नजर आती है। 

देर रात तक चलने वाले इस आयोजन के दौरान मंजीरों की थाप पर लावणिया गीत गाते लोग झूमते नजर आते हैं।