Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |  

सद्गुरु ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को लेकर जताई चिंता

प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु और ईशा फाउंडेशन के प्रमुख सद्गुरु वासुदेव जग्गी ने बांग्लादेश हिंसा में हिंदुओं को निशाना बनाए जाने पर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार सिर्फ बांग्लादेश का अंदरुनी मामला नहीं है, इस दिशा में भारत को सकारात्मक कदम उठाना चाहिए. सोशल मीडिया एक्स पर सद्गुरु ने भारत और बांग्लादेश के संबंध और इतिहास पर एक लंबी पोस्ट शेयर की और कहा कि अपने पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी होनी चाहिए.