Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

सबरीमला स्पॉट बुकिंग पांच हजार तक सीमित, केरल हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश

त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने घोषणा की कि सबरीमला मंदिर में दर्शन के लिए हर दिन 5,000 लोगों की स्पॉट बुकिंग की सीमा तय कर दी गई है। केरल उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद स्पॉट बुकिंग की सीमा तय की गई है। स्पॉट बुकिंग सिर्फ निलक्कल और वंडिपेरियार सेंटर पर ही मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि पंपा, एरुमेली और चेंगन्नूर में ये सुविधा कुछ समय के लिए रोक दी गई है और ये पाबंदियां 24 नवंबर तक लागू रहेंगी।

टीडीबी ने सबरीमला दर्शन के लिए आने वाले भक्तों से कहा है कि वे जितना हो सके वर्चुअल क्यू सिस्टम से अपना स्लॉट बुक कर लें। केरल उच्च न्यायालय के जस्टिस राजा विजयराघवन वी. और के वी. जयकुमार की डिवीजन बेंच ने टीडीबी की आलोचना करते हुए कहा कि मंदिर में हाल ही में हालात काबू से बाहर हो गए थे, क्योंकि 17 नवंबर को मंदिर खुलने के 48 घंटे के अंदर करीब दो लाख तीर्थयात्री वहां पहुंच गए थे। मंडलम-मकरविलक्कू सीजन के दौरान हर दिन लगभग एक लाख तीर्थयात्रियों को दर्शन की इजाजत है और हर साल 50 लाख से ज्यादा लोग आते हैं।