Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

दिल्ली की अदालत ने जेल में बंद सांसद इंजीनियर रशीद को संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेने की अनुमति दी

Delhi court: दिल्ली की एक अदालत ने जेल में बंद लोकसभा सदस्य इंजीनियर रशीद को पुलिस हिरासत के अधीन संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में शामिल होने की अनुमति दे दी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रशांत शर्मा, इंजीनियर रशीद के नाम से जाने जाने वाले शेख अब्दुल रशीद की ओर से वकील विख्यात ओबेरॉय द्वारा दायर हिरासत पैरोल के अनुरोध वाली याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। हालांकि, न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि यात्रा खर्च से संबंधित निर्णय दिल्ली उच्च न्यायालय में लंबित अपील के परिणाम पर निर्भर करेगा।

याचिकाकर्ता के वकील ने यह कहते हुए अंतरिम जमानत या हिरासत पैरोल का अनुरोध किया कि रशीद एक सांसद हैं और उन्हें अपना सार्वजनिक कर्तव्य निभाने के लिए एक दिसंबर से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में मौजूद रहना आवश्यक है।

अदालत ने इससे पहले रशीद को संसद के मानसून सत्र में भाग लेने के लिए 24 जुलाई से चार अगस्त के बीच हिरासत पैरोल दी थी।