Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

बिहार के सुपौल में SSB की छापेमारी, 99 जिंदा कारतूस सहित दो युवक गिरफ्तार

बिहार के सुपौल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र में SSB की 45वीं बटालियन और बिहार पुलिस ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त छापेमारी में दो युवकों को एक कार से 99 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस सफलता की जानकारी एसएसबी कमांडर गौरव सिंह और वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने वीरपुर मुख्यालय में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि इंडो-नेपाल बॉर्डर एरिया के भीमनगर में गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। पुलिस के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए एसएसबी और बिहार पुलिस द्वारा लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यह बड़ी सफलता मिली है। फिलहाल दोनों गिरफ्तार युवकों से सघन पूछताछ की जा रही है।