Breaking News

राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |   PM मोदी कल आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे, कई कार्यक्रमों होंगे शामिल     |   बिहार: बीजेपी के विधान परिषद सदस्य देवेश कुमार ने इस्तीफा दिया     |   मारुति सुजुकी इंडिया का पहली तिमाही नेट प्रॉफिट 9 फीसदी घटकर ₹3446 करोड़ रहा     |   विपक्ष के भारी हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित     |  

राजस्थान में कॉन्स्टेबल की बेटी से SI ने किया रेप, बच्ची की मां ने आरोपी को जूते से पीटा

राजस्थान के दौसा में 5 साल की बच्ची से सब इंस्पेक्टर के रेप के बाद हालात तनावपूर्ण है। शुक्रवार 10 नवंबर देर रात मेडिकल बोर्ड ने पीड़ित बच्ची की जांच की। जांच के बाद दौसा SP वंदिता राणा ने कहा कि बच्ची की स्थिति सामान्य है और उसे गंभीर चोट नहीं आई। वहीं, आरोपी सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह को हिरासत में लेने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है।

राजस्थान के दौसा में शुक्रवार को सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने कॉन्स्टेबल की 5 साल की बच्ची के साथ रेप किया था। वारदात का खुलासा होते ही लोगों ने थाने में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। दरअसल, आरोपी ने थाना में ही खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था, लेकिन नाराज लोगों ने थाने का घेराव किया।

आरोपी को थाने की खिड़की तोड़कर उसे बाहर निकाला और थाने से चौराहे तक घसीटते, पीटते ले गए। शनिवार 11 नवंबर को भी इस घटना के वीडियो और फुटेज वायरल हुए।

शुक्रवार दोपहर को जब पीड़ित के पिता शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की और हाथ तोड़ दिया। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने देर रात आरोपी SI भूपेंद्र सिंह (54) को हिरासत में ले लिया। उसे सस्पेंड कर दिया गया है। शुक्रवार देर रात बच्ची को दौसा जिला अस्पताल लाया गया। देर रात डॉक्टर्स के बोर्ड ने बच्ची का मेडिकल कराया।