Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

SIAM यात्री वाहनों की बिक्री सितंबर में चार प्रतिशत बढ़कर 3,72,458 इकाई रही

यात्री वाहनों की थोक बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर चार प्रतिशत बढ़कर 3,72,458 इकाई हो गई। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने बयान में कहा कि यात्री वाहनों की कुल आपूर्ति पिछले महीने 4.4 प्रतिशत बढ़कर 3,72,458 इकाई हो गई जबकि सितंबर 2024 में यह 3,56,752 इकाई थी। आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री सात प्रतिशत वृद्धि के साथ 21,60,889 इकाई रही जबकि सितंबर 2024 में यह 20,25,993 इकाई थी। तिपहिया वाहनों की बिक्री बढ़कर 84,077 इकाई हो गई। यह सितंबर 2024 की 79,683 इकाई की तुलना में 5.5 प्रतिशत अधिक है।

सियाम के अध्यक्ष शैलेश चंद्र ने कहा, ‘‘ 22 सितंबर से (केवल नौ दिनों के लिए) नई जीएसटी दरें लागू होने के बाद यात्री वाहनों, दोपहिया और तिपहिया वाहनों ने सितंबर में अपनी अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है।’’ भविष्य में प्रमुख अनुकूल परिस्थितियों से इस क्षेत्र का परिदृश्य उत्साहजनक बना हुआ है। चंद्रा ने कहा, ‘‘ जीएसटी 2.0 सुधार सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय है, जो भारतीय मोटर वाहन उद्योग को अगले स्तर पर पहुंचाने के अलावा पूरी अर्थव्यवस्था में जीवंतता लाएगा...’’ सियाम के अनुसार,

यात्री वाहनों की बिक्री जुलाई-सितंबर तिमाही में 10,39,200 इकाई रही, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 10,55,137 इकाई की तुलना में 1.5 प्रतिशत कम है। जुलाई-सितंबर 2025 में दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 55,62,077 इकाई हो गई। वहीं तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,29,239 इकाई रही।