Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |   राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित     |   अरुणाचल में चीनी घुसपैठ की खबरों के बीच जयशंकर-राजनाथ की मुलाकात     |   'आज तीन बजे से चर्चा शुरू करेंगे, मैं हर सवाल का जवाब देने को तैयार' अमित शाह ने विपक्ष को दिया चैलेंज     |  

जम्मू-कश्मीर में SIA की कार्रवाई, 1990 में कश्मीरी पंडितों के दोहरे हत्याकांड मामले में कई जगहों पर छापेमारी

जम्मू कश्मीर पुलिस की राज्य अन्वेषण एजेंसी (एसआईए) ने 1990 में एक कश्मीरी पंडित लेखक और उनके बेटे की हत्या के सिलसिले में केंद्र शासित प्रदेश में कई जगहों पर छापेमारी की।  एसआईए ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले और जम्मू के बाग-ए-बाहु इलाके सहित नौ जगहों पर तलाशी ली।
ये छापेमारी अनंतनाग जिले में कोकरनाग स्थित सोफ शाली के रहने वाले कश्मीरी पंडित लेखक और समाज सेवी सर्वानंद कौल ‘प्रेमी’ और उनके बेटे वीरेंद्र कौल के अपहरण और उनकी हत्या के 36 साल पुराने मामले में एसआईए की जांच का हिस्सा है।

आतंकवादियों ने 29 अप्रैल 1990 को ‘प्रेमी’ और उनके बेटे का अपहरण कर लिया था। उनके शव एक मई 1990 को बरामद किए गए थे, जिसके बाद डूरू थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बुधवार सुबह जम्मू के बाग-ए-बाहु इलाके की शहबाज कॉलोनी में छापेमारी की गई। अनंतनाग में भी कई जगहों पर तलाशी ली गई।