Breaking News

शरद पवार का नाम और फोटो इस्तेमाल करने पर SC ने अजीत पवार गुट को लगाई फटकार

NCP चुनाव चिन्ह विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने अजीत पवार गुट पर कड़ी फटकार लगाई है. दरअसल शरद पवार गुट के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में शिकायत की कि अजीत पवार गुट अभी भी वोटरो से अपील के लिए शरद पवार के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर रहा है. जिसेक बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हैरानी जाहिर करते हुए अजित पवार गुट से कहा, “जब चुनाव नजदीक होते है, तो आपको शरद पवार की जरूरत महसूस होती है. जब चुनाव नहीं होते तो आपको उनकी जरूरत नहीं लगती. अब आपकी एक अलग पहचान है, उसी के साथ अब मतदाताओं के बीच जाए.”