Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

SBI का तीसरी तिमाही में लाभ 84 प्रतिशत बढ़ा, 17 करोड़ के करीब पहुंचा

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 84 प्रतिशत बढ़कर 16,891 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 9,164 करोड़ रुपये रहा था।

एसबीआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 1,28,467 करोड़ रुपये हो गई, जो गत वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,18,193 करोड़ रुपये थी। मौजूदा तिमाही में बैंक की ब्याज आय सालाना आधार पर 1,06,734 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,17,427 करोड़ रुपये हो गई। 

परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक ने सुधार देखा और एनपीए दिसंबर 2024 के अंत में 2.07 प्रतिशत पर आ गईं, जो पिछले दिसंबर 2023 के अंत में 2.42 प्रतिशत थीं। इसी प्रकार शुद्ध एनपीए भी सालाना आधार पर 0.64 प्रतिशत से घटकर 0.53 प्रतिशत रह गईं। 

वहीं एसबीआई समूह का शुद्ध लाभ इस अवधि में सालाना आधार पर 11,064 करोड़ रुपये से 70 प्रतिशत बढ़कर 18,853 करोड़ रुपये हो गया। एकीकृत कुल आय तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 1,53,072 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,67,854 करोड़ रुपये हो गई।