Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

SAFF U17 Championship: भारत ने अभियान की शुरूआत की जीत के साथ, बांग्लादेश को 1-0 से हराया

मौजूदा चैंपियन भारतीय फुटबॉल टीम ने सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरूआत जीत के साथ की है। भूटान की राजधानी थिंपू में अपने पहले मैच में उसने बांग्लादेश को 1-0 से हरा दिया। मैच में भारत ने शुरूआत से अपना दबदबा बनाए रखा। हालांकि बांग्लादेश के खिलाड़ी उनके अटैक को बार-बार नाकाम करते दिखे।

मैच के आखिरी लम्हों में डिफेंडर सुमित शर्मा गेंद को गोल में डालने में कामयाब हुए और भारतीय टीम को जीत मिली। इस जीत ने भारत को तीन टीमों के ग्रुप में तीन प्वाइंट दिलाए। हालांकि इस जीत से भारतीय खिलाड़ी ज्यादा खुश नहीं होंगे।

टूर्नामेंट में भारत 24 सितंबर को अपने दूसरे और आखिरी ग्रुप ए मैच में मालदीव से भिड़ेगा। सेमीफाइनल 28 सितंबर को होगा जबकि फाइनल 30 सितंबर को खेला जाएगा।