Breaking News

पुणे के कोंढवा में क्लोरीन गैस लीक, 24 लोग अस्पताल में भर्ती     |   होर्मुज में नाकाबंदी से वैश्विक शिपिंग बाधित होने के कारण Pak ने ईरान के लिए खोले 6 जमीनी रास्ते     |   दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, गैस का रिसाव होने से कार में लगी आग, जिंदा जले 5 लोग     |   ईरान के खिलाफ युद्ध में अब तक 25 अरब डॉलर खर्च कर चुका है अमेरिका     |   गृह मंत्री अमित शाह करेंगे लद्दाख का दौरा     |  

रूसी राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे दिल्ली, PM मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

Putin In India: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच गए हैं। वे दिल्ली में पीएम मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह यात्रा केवल कूटनीतिक औपचारिकता नहीं बल्कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत-रूस संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत किया गया है। इस दौरान उनके स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।

दिल्ली पहुंचने के बाद पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक ही कार में सवार होकर एयरपोर्ट से रवाना हुए हैं।

पुतिन की अगवानी की-

दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पालम एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने स्वागत किया हैं। इस दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने एक-दूसरे को गले लगाया है। इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन पीएम मोदी के साथ प्रधानमंत्री आवास जाएंगे। जहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन पीएम आवास में रात्रिभोज में शामिल होंगे

23वीं भारत-रूस वार्षिक समिट-

रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत के दो दिन के राजकीय दौरे पर हैं। वे 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस वार्षिक समिट में शामिल होंगे।