Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

बैठकों का दौर जारी, पीएम के बाद अब नड्डा की अहम बैठक

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिली शानदार जीत के बाद अब बीजेपी का फोकस आगामी लोकसभा चुनाव पर है. अबकी बार 400 पार के नारे के साथ बीजेपी चुनावी मैदान में उतर चुकी है और अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दे रही है. इसी के मद्देनजर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक करने जा रहे हैं. जिसमें लोकसभा चुनाव की रणनीति और राम मंदिर को लेकर चर्चा की जाएगी.

शाम चार बजे जेपी नड्डा की अगुवाई में होने जदा रही इस अहम बैठक में पार्टी के सभी मोर्चों के अध्यक्षों को बुलाया गया है. बैठक में राज्यों के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिवों को भी बुलाया गया है. इस बैठक में राम मंदिर की रणनीति के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया जाएगा. पदाधिकारियों और मोर्चों के अध्यक्षों को दिए गए कामों को अमल में लाने के लिए रोड मैप तैयार किया जाएगा.